आठ माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने डीएम से लगाई गुहार
शामली, जून 16 -- स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने पिछले आठ माह से वेतन न मिलने पर डीएम को शिकायती पत्र देकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों की समस्याएँ डीएम आलोक यादव को दिए गए पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि उनका समायोजन स्टेट बजट के अंतर्गत अवनी परिधि प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया गया था। तभी से वे लगातार स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद पिछले आठ माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका परिवार इसी नौकरी पर निर्भर है। लगातार आठ माह से वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और वे गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.