महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लंबे समय से मानदेय का भुगतान न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उप्र ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग लखनऊ को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया और बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिलाध्यक्ष ,ने कहा कि अगस्त 2025 से अब तक जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को करीब आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे रोजगार सेवकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, और परिवार का भरण- पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक मनरे...