गिरडीह, जून 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के बरवाडीह में मानसरोवर तालाब की सफाई आठ महीने से नहीं हुई है। तालाब के अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लग गया है। तालाब में पसरी गंदगी की सफाई को लेकर शनिवार को श्री दुर्गा विसर्जन मानसरोवर समिति ने गिरिडीह नगर निगम की महापौर को ज्ञापन सौंपा है। दिए ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि मानसरोवर तालाब शहरी क्षेत्र का भव्य व आकर्षक तालाब है। यहां सालो भर विभिन्न पूजा से संबंधित मूर्ति विसर्जन के साथ पूजन उपरांत पूजन सामग्री का भी विसर्जन किया जाता है। इससे किनारे-किनारे काफी कचरा जमा हो गया है। यह भी पढ़ें- बदहाली पर आंसू बहा रही बबीना की जीवनरेखा विगत आठ माह से सफाई नहीं होने तालाब के चारों तरफ लंबी-लंबी झाड़ियां उग गई हैं। इससे तालाब की सुंदरता खत्म हो गई है और सुबह-शाम किनारे टहलन...