कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य को सौंपा गया। इसके साथ ही मनरेगा कर्मचारियों ने आंदोलन की भी रणनीति तय की। ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार तिवारी ने बताया कि जीवन के अधिकार के अंतर्गत मनरेगा कर्मियों जिसमें ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, लेखा सहायक, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के विगत काफी समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इन समस्याओं को लेकर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने 23 फरवरी को आयुक्त रोजगार गारंटी आयुक्त को स्थितियों से अवगत कराया था। मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से मानदेय भुगतान न मिलने तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्य के नाम पर किए ...