आठ माह से दूसरी किस्त नहीं, अधूरे मकानों में बरसात काट रहे 263 परिवार
संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्के घर का सपना संजोए नगर पंचायत मेंहदावल के 263 गरीब परिवारों का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है। वह पिछले आठ माह से दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पहली किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों ने भरोसा करते हुए अपने पुराने कच्चे मकान और टिन शेड हटाकर नए आवास का निर्माण शुरू कर दिया, लेकिन दूसरी किस्त समय पर जारी न होने से अधिकांश मकान अधूरे रह गए हैं। बरसात शुरू होने के साथ ही इन परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अधूरे मकानों में रहने को मजबूर लोगों के सामने परिवार की सुरक्षा और बच्चों को बारिश से बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
पहली किस्त का उपयोग प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत गत जनवरी माह में नगर पंचायत मेंहदावल के 263 पात्र लाभार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.