चतरा, मार्च 22 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। सीसीएल, रेलवे और एनटीपीसी के प्रोजेक्ट होते हुए टंडवा अंचल पिछले आठ माह से प्रभार के भरोसे दौड़ रहा है। इससे लोगों के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बताया गया कि साल 2025 के अगस्त माह में तत्कालीन सीओ बिजय दास के तबादला हुए लगभग आठ माह गुजरने के बाद भी सरकार को टंडवा अंचल के लिए एक सीओ नहीं मिल रहा है। नतीजतन जिला प्रशासन से काम काज निपटान के लिए बीडीओ देवलाल उरांव को अंचल का प्रभार दिया है। इधर बीडीओ को सीडीपीओ का भी प्रभार मिलने से एक साथ तीन विभाग का निपटारा करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भाजयुमो के जिला महामंत्री विकास मालाकार ने सीएम से एक सीओ की पोस्टिंग करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...