मेरठ, मार्च 23 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में क्लीनिक की आड़ में संचालित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में महिला डॉक्टर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, एल ब्लॉक स्थित एक मकान को करीब आठ माह पहले दो लोगों ने किराए पर लिया था। यहां यौन रोगों के उपचार का बोर्ड लगाकर क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि सेक्स ट्रीटमेंट के नाम पर लोगों को गुमराह कर देह व्यापार किया जा रहा था। कोठी के अलग-अलग कमरों में यह पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था।लोगों ने हंगामे के बाद पुलिस की आंखें खुलीलोगों ने लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हंगामा किया और पुलिस को शिक...