अररिया, फरवरी 16 -- अररिया, निज संवाददाता राज्य ग्रामीण आवास सहायक संघ के आह्वान पर जिले के सभी ग्रामीण आवास सहायक सोमवार से दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर मांगों को लेकर धरना देंगे।हड़ताल को लेकर ग्रामीण आवास सहायक ने डीडीसी को आवेदन सौपा गया है। ग्रामीण आवास सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण आवास कर्मियों का आठ माह से मानदेय लंबित है। इससे उनलोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति बनी हुई है। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कार्यरत सभी ग्रामीण आवास सहायक, प्रखण्ड लेखापाल व ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक का मानदेय लंबित है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे लोग अल्प मानदेय भोगी कर्मी हैं। प्रतिदिन विभागीय कामों को समय पर निष्पादित करने के लिए क...