उरई, जनवरी 8 -- उरई। अब इसे बजट की किल्लत कहें या फिर नगर पालिका जिम्मेदारों की अनदेखी। आठ माह पहले राज्य वित्त से सड़कों के जो 40 कामों के दो से ढाई करोड़ के टेंडर हुए थे, वह आज तक शुरू नहीं हो पाए। कार्य प्रारंभ न होने से वार्डो में सड़कें बदहाल हैं। अफसरों ने ठेकेदारों को नोटिस तो दिए, पर सख्ती का असर नहीं पड़ा। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, ईओ रामअचल कुरील का कहना है कि राज्य वित्त के काम शुरू कराने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। मई 2025 को राज्य वित्त से कच्ची व पक्की सड़कों का निर्माण के लिए 60 कामों के टेंडर उठाए गए। सभी कार्यादेश भी जारी किए गए। जिसमें सिर्फ 20 कार्य शुरू हो पाए। बकाया ठंडे बस्ते में पड़े हैं। विंडबना की बात तो यह है कि 2025 बीत गया, पर शेष काम चालू नहीं हुए। इससे आज हाल यह है कि शांति नगर, पटेल नगर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.