आठ माह में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज न होने के मामले में जांच बैठी
गाज़ियाबाद, अगस्त 18 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से अश्लीलता, छेड़छाड़ और पीछा कर धमकाने के आरोप में आठ माह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने के मामले में डीसीपी ने जांच बैठा दी है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि 14 दिसंबर को हुई घटना के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवक काफी समय से छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि 14 दिसंबर को आरोपी छात्रा को जबरन अपने घर में खींचकर ले गया। वहां उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कानों की सोने की बालियां तथा पाजेब ले ली गईं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि छेड़छाड़ का मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.