देवरिया, अप्रैल 20 -- बंजरिया(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। डीजे संचालक की हत्या को आठ माह बीत गए, लेकिन अब तक पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई है। समय बीतने के साथ ही मामला ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है। पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, वहीं मृतक की पत्नी न्याय के लिए भटक रही है। बंजरिया बाजार गांव निवासी हीरालाल शर्मा गांव में डीजे और टेंट का काम करते थे। करीब दस अगस्त की रात उनके मोबाइल पर फोन आया। इसके बाद वे घर से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन गांव के पास खेत में उनका शव मिला। यह भी पढ़ें- सोहराब हत्याकांड: आठ पर केस दर्ज, जांच तेज मुंह से खून आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासा के लिए कई टीमों लगाई गईं, सर्विलांस की मदद ली गई और दर्जनों लोगों से पूछताछ भी ...