गिरडीह, जनवरी 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। आठ महीने पूर्व नाइजर में अपह्वत पांच भारतीय प्रवासी मजदूरों की सकुशल रिहाई हो गई है। इतना ही नहीं उनकी वतन वापसी भी हो गई। बहुत जल्द मजदूरों की घर वापसी होने की संभावना है। अपह्वत मजदूरों की सकुशल रिहाई की पुष्टि लेबर सुप्रीटेंडेंट प्रवीण कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि नाइजर में अपह्वत प्रवासी मजदूरों की सकुशल रिहाई हो गई है। मजदूरों की वतन वापसी भी हो गई है। फिलहाल सभी मजदूर मुंबई में हैं। सरकारी प्रकिया पूरी करने के पश्चात मजदूरों की घर वापसी होने की संभावना है। इसमें तीन से चार दिन लग सकते हैं। बताया कि मजदूरों की सकुशल रिहाई और वापसी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। इधर मजदूरों की सकुशल रिहाई और वतन वापसी की सूचना मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। बता दें कि झारखंड के गिरिडीह जिला अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.