देवघर, फरवरी 25 -- जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को पंचायत प्रशिक्षण संस्थान जसीडीह देवघर के शैक्षणिक भवन में मतगणना कर्मियों को सफलता पूर्वक मतगणना करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर राजेश मंडल, प्रशांत कुमार, अमरेश कुमार, बिनोद कुमार दास, अशोक कुमार, आलोक रंजन, सुजीत कुमार राय एवं राज कमल दुबे द्वारा मतगणना कर्मियों को विस्तार से मतगणना करने की आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतगणना की प्रक्रिया, मतपत्र में किसको वैध करना है और किसको अवैध करना है, इस बात की जानकारी विस्तार से दी गई। इसके साथ ही प्रशिक्षण में फॉर्म 19 के भाग 1 को भरने की भी जानकारी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक टेबल पर मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। दे...