चंदौली, मार्च 6 -- सकलडीहा। सुभासपा की ओर से आगामी 8 मार्च को सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन पिपरी गांव में किया गया है। इसकी तैयारी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर के नेतृत्व में शुक्रवार को बाइक रैली निकाली गई। यह रैली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर हीरा राजभर, आनंद राजभर, राजमती देवी, मुन्नी देवी, कन्हैया गिरी, जमुनी देवी, संजीव सिंह और मनीषा सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...