श्रावस्ती, मार्च 6 -- श्रावस्ती। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने शुक्रवार जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा है कि आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आठ मार्च महिला दिवस पर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं आठ मार्च को धरना-प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ जाएंगी। ऐसे में आठ मार्च को केंद्रों का संचालन बंद रहेगा। ज्ञापन भेजने वालों में जिला मंत्री किरण वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिहरपुर रानी गीता देवी मिश्रा, कांती मिश्रा, कुसुमलता, मधुमालती मिश्रा आदि अन्य कार्यकत्री का नाम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.