सीतापुर, मार्च 7 -- सीतापुर, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्व. रामलाल राही द्वारा सरायन नदी के तट पर बनवाए गए सत् श्री साई शिवशक्ति मंदिर के 20वें स्थापना दिवस पर आठ व नौ मार्च को कार्यक्रम का आयोजन होगा। मंदिर के मुख्य न्यासी व पूर्व विधायक रमेश राही ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आठ मार्च को कलश यात्रा एवं यज्ञशाला में अग्नि प्रवेश का कार्यक्रम होगा। नौ मार्च को मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं के स्नान-पूजन, आरती-दर्शन आदि कार्यक्रम के साथ-साथ श्री सांई पालकी यात्रा को मंदिर की 11 बार परिक्रमा कराई जाएगी। जिसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी पं. ब्रजेश शास्त्री व पं. मनोज शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि वह समस्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...