मुंगेर, मार्च 7 -- टेटियाबंबर। टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और कुल 8 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इनमें अंचल कार्यालय से संबंधित 3 और प्रखंड स्तर से जुड़े 5 मामले शामिल थे। बीडीओ निशा राय ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों में त्वरित संज्ञान लेते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कई समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...