बागेश्वर, जून 6 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले की 18 साधन सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि संबंधी प्रस्ताव पिछले लगभग आठ माह से लंबित होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को अनुमोदन के लिए एआरसीएस कार्यालय को भेजा गया था, लेकिन अब तक उन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बद से बदत्त होती जा रही है। कर्मचारियों के अनुसार समितियों में कार्यरत आंकिक, मिनी बैंक प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा वसूली सहायक जैसे पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारी मात्र 5,000 से 10,000 रुपये मासिक मानदेय पर सेवाएं दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह राशि न्यूनतम मानदेय की निर्धारित श्रेणी से भी काफी कम है, जबकि वे कुशल एवं अर्धकुशल श्रेणी के कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- आठ महीने से लंबित पड़े मानदे...