धनबाद, जून 24 -- जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान जिले में पिछले आठ महीनों से पूरी तरह ठप है। नवंबर 2025 के बाद से जिले के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान से प्रसूताओं को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भुगतान बंद होने से हजारों लाभुक महिलाएं प्रभावित हुई हैं। बता दें कि जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य गर्भवतियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना है, लेकिन भुगतान व्यवस्था में हुए बदलाव के कारण यह राश...