बलिया, अप्रैल 28 -- बैरिया। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां व मुरलीछपरा ब्लॉक में प्रसव के बाद माताओं को पौष्टिक आहार के लिए जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत मिलने वाली धनराशि पिछले आठ महीने से नहीं मिली है। बीते सितंबर 2025 से अब तक 2617 माताओं को यह राशि मिलनी है। स्थिति यह है कि इस अविध में कई नवजात अब आठ माह तक के हो चुके हैं, लेकिन माताओं को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है और वह अस्पताल का चक्कर लगा रहीं है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संचालित इस योजना में शहरी क्षेत्र की माताओं को 1000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र की माताओं को 1400 रुपये मिलता है। यही नहीं कुछ महिलाओं ने बताया कि नबंसदी प्रोत्साहन राशि भी एक साल से लंबित है। इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुरली छपरा डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि योजनाओं के तहत अभी...