अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस ने सत्यापन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने दो मकान मालिकों के 20 हजार रुपये के चालान काटे। इसके अलावा रानीखेत में एक का पांच हजार, द्वाराहाट में एक का दस हजार, भतरौंजखान में दो मकान मालिकों के 20 हजार, लमगड़ा में एक का पांच हजार और दन्या में एक का दस हजार रुपये का चालान काटा। इसके अलावा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन भी किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...