सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- कादीपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी की कोर्ट का बहिष्कार आठ मई तक जारी रहेगा। आरोप है कि एसडीएम ने पूर्व में दिए गए आश्वासन के क्रम में कोई कार्रवाई नहीं किया। बार एसोसिएशन कादीपुर के सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि पहली बार सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार हुआ था उस समय तहसील परिसर में शौचालय निर्माण एवं वाहन स्टैंड की नीलामी कराने का मौखिक आश्वासन एसडीएम ने दिया था। लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। जिसके क्रम में पुनः बैठक करके केवल एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया गया है। अगला निर्णय 8 मई को साधारण सभा की बैठक में लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...