मुजफ्फरपुर, जून 19 -- बंदरा, एक संवाददाता। पटसारा त्रिकोण टोला के समीप गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान हत्था पुलिस ने आठ बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि केवटसा निवासी कमलेश सहनी का पुत्र अमरेश कुमार उर्फ झुना बाइक से शराब ले जा रहा था। वाहन जांच के दौरान पुअनि संकेत कुमार और पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस बीच बाइक लेकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। एफआईआर दर्ज कर उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- आठ बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...