आठ पोल से तीनों फेज तार काट ले गए चोर
रांची, जून 30 -- अनगड़ा में निर्माणाधीन पावर ग्रिड लाइन से आठ पोल तार की चोरी पावर ग्रिड की 33 केवी लाइन के तार चोरीअनगड़ा, प्रतिनिधि। टाटीसिलवे-सिल्ली मुख्य लाइन से जोन्हा में बन रहे नए पावर ग्रिड तक ले जाए गए 33 केवी लाइन के करीब आठ पोलों से तीनों फेज के तार अज्ञात चोर काटकर ले गए। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। चोरों ने ग्रिड से जुड़े आठ बिजली पोलों के तार काटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.