बलिया, अप्रैल 22 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बघेजी गांव के पास से चोर करीब आठ खम्भों का बिजली का तार और ट्रांसफार्मर के क्वायल लेकर चले गये। इसकी जानकारी होने पर बिजली विभाग की जेई ने स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।बघेजी गांव के सामने ग्रीनफील्ड-वे के पास से सरकारी नलकूप के लिए बिजली का तार खींचा गया था। इसके अलावे नलकूप पर ट्रांसफार्मर भी लगा था। बताया जाता है कि चोर करीब आठ खम्भों का तार काटने के साथ ही खम्भों पर रखे गये ट्रांसफार्मर को नीचे गिरा दिया है। इसके बाद तार के अलावे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर के अंदर मौजूद तांबे का क्वायल आदि निकालकर फरार हो गये। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंचे बिजली विभाग के इंजीनियरों ने निरीक्षण किया। इस मामले में विद्युत ...