आठ पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
चतरा, अगस्त 7 -- चतरा, संवाददाता। सदर थाना की पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बाबा घाट मैदान के समीप से गुरुवार की देर शाम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ पुड़िया में कुल 0.87 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। गिरफ्तार युवकों में बिंड मोहल्ला नौवा टोला निवासी मो राजा और मो सुल्तान उर्फ पिंटू शामिल हैं। थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि जिले के एसपी अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बाबा घाट मैदान के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर पीने और पिलाने का कार्य कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैदान के पास से दोनों युवकों को पकड़कर तलाशी ली, जिनके पास से आठ पुड़िया में 0.87 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत सदर थाना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.