आठ पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की विदाई
रांची, जून 30 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के कांके रोड न्यू पुलिस लाइन में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा समेत आठ पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई। एसएसपी राकेश रंजन ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। सेवानिवृत्त होने वालों में रंजीत कुमार सिन्हा के अलावा विजय शंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण नंदन शर्मा, मानकेश्वर गुरुंग, हरिश्चंद्र कुमार, राम प्रकाश पासवान और सुकरा उरांव शामिल हैं। कार्यक्रम में सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.