सोनभद्र, फरवरी 7 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को आठ पशुओं को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर पशुओं को मध्य प्रदेश के सिंगरौली और ओबरा क्षेत्र से औने पौने दाम पर खरीद कर पश्चिम बंगाल भेजने का कार्य करते हैं। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार मुताबिक मुखबिर की सूचना पर शनिवार को थाना क्षेत्र से आठ पशुओं को बरामद किया गया। इस दौरान तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पशुओं को मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र से और ओबरा क्षेत्र से औने पौने दामों पर खरीद कर बिक्री के लिए पश्चिम बंगाल भेज कर ऊंचे दामों में इनकी बिक्री की जाती है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर धर्मेंद्र यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी परती थाना केतार जिला गढ़वा झारखंड, सियाराम चेरो पुत्र शिवमूरत चेरो निवासी...