हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जारी वार्षिक स्थानांतरण सूची के बाद जिले की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर कई न्यायाधीश हरदोई आ रहे हैं, जबकि यहां तैनात कुछ न्यायाधीशों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है। अपर जिला जज कैडर के न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह का स्थानांतरण बिजनौर कर दिया गया है। वहीं बरेली से ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, एटा से दिनेश गौर, सोनभद्र से शैलेंद्र यादव, प्रयागराज से फारूक इनाम सिद्दीकी तथा गाजियाबाद से परमेंद्र कुमार हरदोई आ रहे हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रवीण कुमार गौतम का स्थानांतरण कासगंज कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर मिर्जापुर से आनिमा मिश्रा यहां तैनात होंगी। सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में राकेश चौरसिया को ग्राम न्यायालय सण्डीला म...