महोबा, जून 11 -- महोबा, संवाददाता। कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने 8 निरीक्षकों के साथ 6 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। चरखारी,पनवाड़ी, कबरई, श्रीनगर , कुलपहाड़, खन्ना, अजनर को नए थानेदार मिले है। आदेश के बाद कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए है। कोतवाली से संतोष कुमार सिंह को कबरई निरीक्षक बनाया गया है। वीरेंद्र प्रताप सिंह को पनवाड़ी से हटाकर चरखारी कोतवाली भेजा गया है। एएचटीयू थाना के अवधेश कुमार मिश्रा को कुलपहाड़ निरीक्षक बनाया गया है। साइबर थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। अर्जुन सिंह को खन्ना खाने से साइबर थाना का निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से आशीष भदौरिया...