मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- मुजफ्फरनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया के निर्देश पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने रुड़की रोड स्थित आठ निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान न्यू लाइफ मेडिकेयर, एम. चरक, इंडियन, गैलेक्सी और डिवाइन हॉस्पिटल सहित अन्य केंद्रों पर पंजीकरण, साफ-सफाई और अभिलेखों की जांच की। मलिक हॉस्पिटल का पंजीकरण होने के बावजूद मुख्य द्वार बंद मिला, वहीं कई अस्पतालों में डॉक्टर नदारद थे या रिकॉर्ड अधूरे पाए गए। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर टीम ने संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने कहा कि मानकों का उल्लंघन करने वाले अस...