आजमगढ़, जून 18 -- आजमगढ़। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते जिले के आठ निकायों में कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। आजमगढ़ नगर पालिका परिषद में एक एमआरएफ सेंटर संचालित है, लेकिन बिजली के अभाव में दो बंद पड़े हुए हैं। जबकि चार अन्य नगर पंचायतों में भी बिजली का कनेक्शन न होने से एमआरएफ सेंटर में लगीं मशीनें संचालित नहीं रहीं। जिले की तीन नगरपालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों में प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े और कचरे के निस्तारण के लिए पांच-पांच टीपीडी क्षमता के एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निर्माण कराया गया। प्रत्येक एमआरएफ सेंटर के निर्माण पर 33.67 लाख रुपये खर्च किए गए। एमआरएफ सेंटर पर नगर के गली और मोहल्लों से निकलने वाले सूखा और गीला कूड़ा-कचरे को एकत्रित किया जाता है। इसके बाद कचरे की छंटाई कर उसे अलग-अलग किया जाता है। एमआर...