आठ नवनियुक्त पीसीएस अधिकारियों का हुआ सम्मान
मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। नगर के आईसीएसई डॉ. किरन सौजिया स्कूल में वुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिले के नवनियुक्त आठ पीसीएस अधिकारियों का मुख्य अतिथि के रूप में भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बैंड की मधुर ध्वनियों, माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। अभिभावकों को माला, शॉल, पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित अतिथियों में अक्षिता शगुन व सुधा वर्मा (असिस्टेंट कमिश्नर), गरिमा शर्मा (डिप्टी कलेक्टर), एकता चौहान व शिवांगी शुक्ला (वाणिज्य कर अधिकारी), मंजू यादव (नायब तहसीलदार), पूजा मिश्रा (वर्क ऑफिसर) और गौरव कुलश्रेष्ठ (बीडीओ) शामिल रहे। संस्था चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि एक साथ आठ अधिकारियों का विद्यालय आना गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- एमपीजीएस शास्त्रीनगर में यूपीएससी कनेक्ट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.