लखनऊ, जून 10 -- माल में बुधवार को आठ दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक गोमती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चल गया। साथी को डूबता देखकर दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक गहरे पानी में समा गया। युवक के डूबने की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब तीन घंटे में एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों ने युवक को तलाश लिया। दुबग्गा के महापटमऊ गांव निवासी महेश गौतम का बेटा रोहित (18) शटरिंग कारीगर था। पिता ने बताया कि बुधवार दोपहर रोहित अपने आठ दोस्तों के साथ काकराबाद पुल के पास गोमती नदी के पास गया था। वहां सभी गोमती नदी में नहाने के लिए तैयार हो गए। रोहित चार दोस्तों मोनू, शिवा और बबलू के साथ नहाने के लिए गोमती नदी में उतर गया। लेकिन चार दोस्त पुल पर बैठे रहे। इस दौरान चारों पानी में नहा रहे थे। अचानक रोहित गह...