उरई, दिसम्बर 2 -- उरई। 400 केवी उरई पीजी सर्किट टावर का कार्य एट के सोमई गांव अंबेडकर पार्क के पास विद्युत प्रेषण खंड झांसी द्वारा किया जाना है। जिसके चलते 33 केवी विद्युत उपकेन्द्र एट से निर्गत 11 केवी बड़ागांव को जाने वाली 11 हजार लाइन की विद्युत आपूर्ति 8 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। जिससे एट क्षेत्र से जुडे़ 9 से 10 गांव सोमई, गिरथान, कैथेरी, भुआ, बड़ागांव इत्यादि की सप्लाई बाधित रहेगी। एट उपखण्ड अधिकारी उरई ग्रामीण रतन लाल चौहान व जेई निशांत शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि विद्युत से संबंधित अति आवश्यक कार्य प्रतिदिन समय रहते पूरा कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.