दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। चंद्रधारी संग्रहालय में गत 11 अप्रैल से लगाई गई आर्ट गैलरी का समापन शनिवार को हो गया। मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिमला दत्त एवं स्टेट अवार्ड से सम्मानित चंद्रकला देवी बतौर मुख्य अतिथि समापन अवसर पर पहुंचीं। प्रतिभागियों को उन्होंने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आर्ट गैलरी में लगी सभी पेंटिंग्स को देख कलाकारों की सराहना की। साथ ही मिथिला पेंटिंग के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। बता दें कि बिमला दत्ता की कला केवल बिहार या भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बनाई पेंटिंग्स दुनिया के प्रतिष्ठित संग्रहालय जैसे मिथिला म्यूजियम (जापान) में संग्रहित है। यह भी पढ़ें- कला शिविर में महिलाओं ने तैयार की कला कृतियां आयोजक मिशा मिश्रा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.