कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चमन नगरिया निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री आशाराम, जो पिछले सात दिनों से लापता थे, आठवें दिन हरियाणा के पानीपत में काम करते सकुशल मिल गए। उनके मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है। बताया गया कि आशाराम 23 मई की सुबह साइकिल से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। उस समय उनकी पत्नी नीरज अपने बीमार बेटे का उपचार कराने आगरा गई हुई थीं, जबकि घर पर उनकी 15 वर्षीय बेटी अंशिका मौजूद थी। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- मझौलिया से 9वीं का छात्र गायब जांच के दौरान पता चला कि आशाराम अपनी साइकिल छिबरामऊ में एक रिश्तेदार के घर छोडक़र पानीपत चले गए थे। परिजनों को जानकारी मिली कि वह पानीपत के नौलथा क्षेत्र में म...