कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह पश्चिमी बाईपास स्थित प्रतीक्षालय के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान महमूदपुर खास गांव निवासी संदीप पांडेय पुत्र स्व.रामबाबू पांडेय के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि संदीप लगभग आठ दिन पहले घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, कि पश्चिमी बाईपास पर बने प्रतीक्षालय के पास एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान संदीप के रूप में की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच...