शाहजहांपुर, जून 29 -- सिंधौली। गंधरपुर गांव के गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने के मामले में जांच के दौरान एक अहम तथ्य सामने आया है। मृतका 20 जून से अपने घर से लापता थी, लेकिन परिवार ने लोकलाज के भय से उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज नहीं कराई। अब शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। थाना क्षेत्र के नगला बलेटू गांव निवासी 20 वर्षीय रेखा देवी का शव शनिवार शाम गंधरपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे, सीओ पुवायां प्रवीण मलिक, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। यह भी पढ़ें- आठ दिन से लापता थी युवती, शिनाख्त के बाद गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद मे...