आठ दिन बीते, महाप्रभु के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथ महाप्रभु के एकांतवास के आठ दिन बीत गए। भक्त उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। प्रभु के दर्शन भले न हों लेकिन उनके दरबार में सैकड़ों लोग रोज हाजिरी लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि प्रभु स्वस्थ होने के बाद बलभद्र और सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसी के साथ काशी में मेलों की शुरुआत हो जाएगी। उमंग, उल्लास का माहौल बनेगा। वहीं प्रभु की लौकिक लीला के तहत अस्सी स्थित जगन्नाथ templo में सभी रीतियों का नियमानुसार पालन हो रहा है।
स्वास्थ्य लाभ की कामना परंपरागत रूप से हर शाम 4 बजे प्रभु को सकुटुंब काढ़े का भोग लगाया जा रहा है। मंगलवार को महाप्रभु के एकांतवास का आठवां दिन था। स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रभु भक्तों को दर्शन देंगे और रथयात्रा की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वाह भी होगा।
भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.