बोकारो, मार्च 28 -- चंद्रपुरा। असामाजिक तत्वों द्वारा छाई लदे हाइवा को जलाने की घटना के आठ दिन बीत जाने के बाद भी डीवीसी सीटीपीएस से छाई ढुलाई शुरू नहीं हो पाई है। इससे स्थानीय प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है। टेंडर लेने वाली परिवहन कंपनियों ने कहा है कि जब तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं होगा तबतक काम करना संभव नहीं है। एक सप्ताह पूर्व शुक्रवार की रात भंडारीदह के निकट डीवीसी से छाई ले जा रहे पीएमपी इंफ्राटेक कंपनी के एक हाइवा को जला दिया गया था। छाई ढुलाई शुरू नहीं होने से यहां के ऐश पौंड भरते जा रहे हैं। यदि छाई का परिवहन जल्द शुरू नहीं हुआ तो डीवीसी को बिजली उत्पादन घटाना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...