झांसी, जनवरी 1 -- सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने सीजीएसटी झांसी में करोड़ों की कर चोरी में कारोबारी को राहत दिए जाने के बदले डेढ़ करोड़ रुपये की डीलिंग की शिकायत पर अपना जाल बिछाया था। डीलिंग करीब आठ दिन से चल रही थी। फिर सीबीआई ने ऐसा जाल बुना कि बुधवार सुबह डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत उनके सहयोगी रिश्वतखोर इसमें ट्रैप हो गए। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस पूरी कार्रवाई में लोकल इनपुट पहले ही जुटा लिए थे, लेकिन अफसरों और कर्मचारियों की कोई मदद नहीं ली गई। झांसी में डटी सीबीआई टीम ने मामले में आरोपी डिप्टी कमिश्नर, दोनों अधीक्षकों व अन्य के विरुद्ध मंगलवार को केस दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। सीबीआई के अनुसार आरोपी डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.