बागपत, जून 20 -- बड़ौत। शुक्रवार को नगर पालिका का मैराथन प्रयास आठवें दिन सफल हो गया जब कर्मचारियों को मुख्य पाइपलाइन का लीकेज मिल गया। इसके ठीक होने के बाद क्षेत्र के लोगों को दूषित पानी से राहत मिली तथा साफ स्वच्छ पानी की सप्लाई बहाल की गई। 8 दिन पूर्व गैस पाइपलाइन द्वारा ड्रिल कर लाइन डालने का कार्य किया गया। जिससे यहां की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों के घरों में दूषित पानी जाना शुरू हो गया। यही नहीं लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के न्यू जैन नगर, खिरनी मोहल्ला, विजयनगर आदि मोहल्ला में पानी का संकट गहरा गया। नगर पालिका जल विभाग की टीम अवर अभियंता दीपक पटेल लिपिक दिनेश कुमार के नेतृत्व में 8 दिन तक लीकेज ढूंढते रहे। जिसके चलते क्षेत्र में सड़क पर गहरे गड्ढे भी बन गए। शुक्रवार को टीम को सफलता मिली जिसमें गैस पाइपलाइन पेयजल प...