बलिया, फरवरी 2 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। करीब आठ दिनों से लापता बालक का शव शनिवार की शाम सरयू नदी में मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर के लोग पहुंच गये। रविवार की सुबह परिवार के लोगों के साथ ही दर्जनों ग्रामीण सहतवार थाने पर पहुंचे और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बातचीत करने के बाद मामला शांत हो सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही निवासी चंदन प्रजापति का नौ वर्षीय पुत्र अभिषेक 25 जनवरी को घर से डेरा पर जाने के लिए निकला था। इस दौरान वह संदिग्ध हाल में लापता हो गया। खोजबीन के बाद जब बालक का सुराग नहीं लगा तो बालक के चाचा गणेश ने पुलिस को...