धनबाद, फरवरी 25 -- सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन बाजार परघाबाद के समीप मंगलवार की सुबह एक कुएं में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी शिनाख्त मोहनबजार पत्थरक्तटा निवासी 38 वर्षीय गणेश रवानी उर्फ बबुआ के रूप में हुई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुदामडीह पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से निकलवाया। उसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई राजू रवानी ने बताया कि पिछले 7-8 दिनों से लापता था। वह अक्सर शराब के नशे में रहता था। पता चला कि वह कई दिनों से घर नहीं आया है, तो खोजबीन की गई। परंतु कोई पता नहीं चला। वहीं स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि परघाबाद में एक कुएं में शव मिला है। जहां कपड़े से भाई की पहचान हुई। कहा कि गणेश अविवाहित था और डेकोरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.