मुजफ्फरपुर, जून 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई 12वीं के कंपार्टमेंटल परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर पोर्टल खोल दिया गया है। acht जुलाई तक फॉर्म भरा जाएगा। सीबीएसई ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई : नियमित परीक्षार्थियों की एलओसी भरने की प्रक्रिया शुरूकंपार्टमेंट परीक्षा की प्रक्रिया सीबीएसई ने निर्देश दिया है कि कंपार्टमेंट (तीसरा मौका) वाले छात्र (जिन्होंने 2025 की परीक्षा में पहलीबार 12वीं की परीक्षा दी थी) केवल निजी उम्मीदवार के रूप में ही परीक्षा दे सकते हैं। इन छात्रों के लिए एक अलग परिपत्र भी जारी किया गया है, जो सीबीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। केवल उन्हीं छात्रों को पूरक परीक्षा, 2026 में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिनका नाम ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया गया है। स्कूलों को ए...