आठ जून से चलेगा विशेष अभियान
बागेश्वर, जून 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगामी आठ जून से विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा नाम से आयोजित होने वाला यह जागरूकता अभियान 14 जून तक चलाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनीता कुमारी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों और विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना है। बताया कि अभियान का शुभारंभ आठ जून को 11 बजे से ब्लॉक सभागार बागेश्वर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें एसडीआरएफ की टीम के सहयोग से पराविधिक कार्यकर्ताओं (पीएलवी) को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.