प्रयागराज, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 के 182 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में कराई जाएगी। परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के 210 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 93420 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज में 31 केंद्रों पर 12780 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए जिले में 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 31 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नम्बर से प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को केन्द्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.