गुमला, अप्रैल 6 -- विशुनपुर। प्रखंड के विशुनपुर,चिपरी व सेरका गांवों में सोमवार को जनजातीय परिवारों के आजीविका सशक्तिकरण के उद्देश्य से बकरी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) द्वारा संचालित संसदीय संकल्प विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ। जिसे आईएसडीजी रिसर्च फाउंडेशन रांची द्वारा क्रियान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 15 जनजातीय परिवारों को बकरी पालन से जोड़ने का लक्ष्य है। जिसमें प्रथम चरण में आठ चयनित परिवारों को बकरी पालन इकाइयां प्रदान की गईं। इससे पूर्व सभी लाभार्थियों को पशु देखभाल,आहार, टीकाकरण व रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.