भागलपुर, जनवरी 2 -- भागलपुर। कोहरा के कारण प्रतिदिन कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। ट्रेन के लेट चलने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को विक्रमशिला ट्रेन अपने नियत समय से आठ घंटे लेट पहुंची। राजधानी एक्सप्रेस भी आठ घंटे लेट चल रही है। राजधानी एक्सप्रेस को गुरुवार की दोपहर में 12.30 में आना था, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...